नवीन वर्ष के प्रारम्भ के साथ हममे से कई लोग नया संकल्प लेते है.. अब ये काम नहीं करेंगे या ऐसा करेंगे लेकिन एक साथी है जिससे हममे से अधिकांश पीछा छुड़ा ही नहीं पाते.. वो है तनाव... वास्तव मे ज़ब हम अपने आलस्य या पूर्वाग्रहों या अज्ञानता के कारण सोचे काम नहीं कर पाते और वही करके दुसरो को आगे बढ़ते देखते हैँ तो तनाव आने लगता है.. इसके लिए सबसे पहले तो आलस्य त्याग दो और कुछ करो चाहे नहीं लेकिन व्यायाम या योग जरूर शुरू करें क्युकी स्वास्थ्य एक ऐसी चीज है जो आपके बाकी सारे काम आधे समय मे पूरा करा देगा.. आपके बीमार होने पर सारी तकलीफ आपको स्वयं को झेलनी होंगी तो आप कोई संकल्प ले चाहे या ना ले लेकिन अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करने का काम अभी से शुरू करें इसके लिए किसी मुहूर्त या साथ की आवश्यकता नहीं... चाहे जिम जाए चाहे घर पर करें नहीं आता तो यू ट्यूब से बड़ा गुरु नहीं और इस बारे मे बिच बिच मे कुछ सुने या पढ़े ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे.... दूसरा मानसिक स्वास्थ्य इसके लिए अच्छी किताबें पढ़े... कुछ नया सीखे कोई कोर्स कर ले या क्लब ज्वाइन करें या घर पर ही यू ट्यूब से कार्ड बनाना गार्डनिंग करना ऐसा कुछ सीखे बाकी दोस्त हो तो कोई बात ही नहीं... हमारी सफलता बड़ी है हमारी खुशी जिससे हमें खुद ढूंढ़नी पड़ेगी... मैंने भी ऐसा प्रयास किया है और मै पहले से बेहतर महसूस करती हूँ.. क्यों ना हम अपने लिए भी कुछ करें और यक़ीनन इससे बाकी सारे रास्ते खुलते नजर आएँगे... विश्वास मे बहुत ताकत है और उसके साथ कर्म मिल जाए तो क्या कहने.... शुभकामनायें...
No comments:
Post a Comment